संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के उमिला गांव में सोमवार को श्रीमद्भावत कथा के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आयोजकों के साथ बूधा कला में कठिनइया नदी पहुंचकर जल भरने के बाद वापस पहुंच समाप्त हुई। उमिला गांव में जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा उमिला गांव के शिव मंदिर से शुरू हुई। इसमें 151 कुंवारी कन्याओं की टोली ने भाग लिया। यात्रा ने गांव के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ कांटे, बूधा कला, भेलवासी और रजापुर सरैया जैसे दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान 'जय श्री राम' और 'जय माता दी' के नारे गूंजते रहे, और लोग गाजे-बाजे के साथ सड़कों पर निकले। यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बूधा कला स्थित कठिनइया नदी पर था, जहाँ कलशों में पवित्र जल भरा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.