खगडि़या, अप्रैल 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर वार्ड नम्बर-11 में कलश शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 26 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा एवं शिव कथा का रसपान कराने के लिए कथा वाचक व्यास पूर्वानंद जी महाराज पहुंचे। प्रतिदिन संध्या से रात्रि तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को कार्यक्रम के शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ की गई। भगवती मंदिर भरतखंड गंगा से कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा यज्ञ मंडप तक पहुंचे। जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। मुखिया प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.