पाकुड़, फरवरी 12 -- महेशपुर,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर से गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 1008 बच्चियों, युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा शिवमंदिर से प्रारंभ होकर पुरे नगर का भ्रमण करते हुए राजबाड़ी परिसर स्थित ठाकुरबाड़ी बांसलोई नदी घाट पहुंची। जहां अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल के पंडित दुलाल पांडेय, बाल्मीकि झा, राजरतन मिश्र, उत्तम पाठक, चक्रधर ओझा, कुंदन मिश्रा, विश्वजीत तिवारी, विजय कांत मिश्रा, राकेश झा, सुनील पांडेय, शिव प्रकाश ओझा ने विधिवत रुप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। इस अवसर पर अन्य पुरोहित भी उपस्थित थे। उसके ...