कलश शोभा यात्रा के साथ दिवान परसा में रुद्र महायज्ञ में हुआ शुरू
गोपालगंज, मई 21 -- फुलवरिया।श्रीपुर थाना क्षेत्र के दिवान परसा शिव मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश लेकर गाजे-बाजे और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से निकलकर राजपुर गांव के समीप झरही नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः महायज्ञ स्थल पर पहुंचाया। वहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण और जयघोष के बीच महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। संत शिरोमणि विश्वम्भर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित यह रुद्र महायज्ञ 27 मई तक चलेगा। समापन भंडारे के साथ किया जाएगा। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा तथा स्थानीय मुखिया दिलीप बैठा ने बताया कि महायज्ञ के दौरान वाराणसी से आए प्रसिद्ध कथावाचक वीरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.