कलश शोभायात्रा में 5001 महिलाएं और कन्याएं हुईं शामिल
भागलपुर, मार्च 19 -- एकचारी के रसलपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक कुंडीय श्रीशिव शक्ति महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में लगभग 5001 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर त्रिमुहान घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से गंगा पूजन किया गया। मुख्य यजमान दंपती द्वारा प्रथम कलश में गंगाजल भरा गया, इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में गंगाजल भरकर पंक्तिबद्ध होकर जयकारे लगाते एवं भजन गाते हुए शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा के दौरान महिला बैंड पार्टी और डीजे की धुन पर लीन होकर नाचते-झूमते नजर आए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। यात्रा में स्थानीय विधायक शुभानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.