भागलपुर, मार्च 25 -- प्रखंड के इंग्लिश चिचरौंन ग्राम में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा-प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सहित कुमारी कन्याओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ सार्वजनिक हनुमान मंदिर इंग्लिश चिचरौंन से अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचा। कलश में गंगा जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर आया। जहां चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमदत चौधरी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ हनुमानजी के प्रतिमा का अनावरण होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.