भागलपुर, मार्च 18 -- कहलगांव प्रखंड के सिंया गांव स्थित शीतला स्थान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर रानीपुर लघरिया पोखर एवं बुद्धासन शिव मंदिर प्रांगण होते हुए पुनः शीतला मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा सात दिवसीय होगी, जो 17 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। इसके उपरांत 24 मार्च को पूर्णाहुति पू...