कलश शोभायात्रा के साथ 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर से पश्चिम धनौर स्थित बागमती नदी के तट पर अवस्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 29 मई तक चलने वाले यज्ञ के पहले रोज 5151 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकली। इसमें शामिल कन्याएं बागमती नदी से जलबोझी कर चामुंडा मंदिर के रास्ते कटरा बाजार, दरगाह, राजाडीह, धनौर गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। पुरोहित आमोद झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। कलश शोभायात्रा करीब तीन किमी लंबी थी। इसमें दो हाथी, छह घोड़े, रथ, बैंड बाजे की धुन पर हजारों लोग भोलेनाथ के जयकारे लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ शुरू महायज्ञ के संयोजक पूर्व प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.