दुमका, अप्रैल 5 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लखनपुर तथा ठाड़ी में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर लोकमंगल के लिए धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। प्रखंड के दोनों गांव में आयोजित कलश यात्रा मे 251 माताएं व बहनों ने अपने सिर पर अभिमंत्रित आस्था के कलश धारण किए हुए थे।ठाड़ी के कथा आयोजन के मुख्य यजमान हरेराम पंडित व उनकी पत्नी कुंजीता देवी तथा लखनपुर के कथा आयोजन के यजमान संजय पंडित व उनकी पत्नी उषा देवी हैं।भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर नंगे पैर पैदल चलती हुई भक्ति में लीन दिखीं। श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर गांव भ्रमण किया।कथा स्थल पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश की स्थापना की गई।बताते चलें कि लखनपुर में नर्मदेश्वर महादेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.