भागलपुर, जून 16 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। दियारा क्षेत्र के रामनगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथास्थल मां दुर्गा मंदिर परिसर से निकली व पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कलश यात्रा गोबिंदपुर, मोहनपुर होते हुए कटिहार जिले में स्थित भवानीपुर गंगा घाट पहुंची, जहां कलश में पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथास्थल लौटी, जहां कलश को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित कराया गया। कथाव्यास वृंदावन की खुशबू किशोरी हैं। मुख्य यजमान राजेश पहलवान सपत्नीक हैं। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...