रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 23 वीं वर्षगांठ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां से 251 महिलाओं और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ दामोदर नदी तट तक शोभायात्रा निकाली। पूरे मार्ग में भक्तिमय गीतों और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। दामोदर नदी तट पर यज्ञ के लिए विधिवत कलश पूजन कराया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रवण कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू तीन ब्राह्मणों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.