दरभंगा, अप्रैल 27 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के सुपौल बाजार स्थित सदगुरु कबीर विद्यापीठ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे व शंखनाद के बीच सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। पीले वस्त्रों व सिर पर कलश लिए 551 महिलाओं की टोली बाजार का आकर्षक केंद्र बनी रही। शोभायात्रा कबीर विद्यापीठ से पूजन के बाद पुराना थाना, चौक, सुपौल शेखपुरा, रामनगर, मास्टर चौक, सिनेमा रोड व शिवाजी नगर होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। करीब तीन किलोमीटर मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। उसके बाद कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'राधे-राधे' व 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक कृष्ण मोहन महतो ने बताया कि 26 अप्रैल से दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.