बहराइच, अप्रैल 20 -- तेजवापुर, संवाददाता। बेड़नापुर क्षेत्र के गनियापुर गांव स्थित कांतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बेड़नापुर स्थित सरयू नदी से महिलाएं कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर में पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। आयोजकों ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक पूजन, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजक पंडित शिव भगवान शुक्ला, पंडित सहजराम शुक्ला, श्रीराम शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, मोहित पांडेय, आदर्श, सूरज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रह...