बोकारो, अप्रैल 12 -- गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पंचायत के ग्राम ढेंढे स्थित दयालेश्वर नाथ शिव मंदिर में शनिवार को श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यज्ञ स्थल दयालेश्वर मंदिर से आचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य यजमान भास्कर प्रजापति एवं उनकी धर्मपत्नी चमेली देवी सहित अन्य यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा की शुरुआत कराई। श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कलशयात्रियों के सिर पर कलश रखकर यात्रा को आगे बढ़ाया। यह शोभायात्रा ढेंढे, तुलबुल, बिरसा व हरदियामो सहित विभिन्न गांवों का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.