धनबाद, अप्रैल 4 -- दुहाटांड़ स्कूल मैदान में शनिवार से 10 अप्रैल तक सात दिवसीय पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ सह श्रीराम कथा महोत्सव होने जा रहा है। इसकी शुरुआत कलश शोभायात्रा से होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और धार्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। इसी कड़ी में कलश यात्रा से पूर्व शुक्रवार को अनुष्ठान में शामिल होने वाले यजमानों का शुद्धीकरण किया गया। 501 कलश के साथ नगर भ्रमणशनिवार को 501 महिलाएं कलश लेकर शहर का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल लौटेंगी। संध्या में अयोध्या धाम से आए संतों के सान्निध्य में श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। चार अप्रैल को कलश जल यात्रा एवं मंडप प्रवेश, पांच अप्रैल को वेदी पूजन एवं देवी-देवताओं का आह्वान, छह अप्रैल से 10 अप्रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.