पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नगर पंचायत चम्पानगर के चंडी टोला प्राणपट्टी गांव में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर रविवार को माँ विषहरी स्थान परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में दर्जनों युवतियों और महिलाओं सहित करीब तीन सौ श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजे के साथ निकली यह शोभायात्रा मां विषहरी स्थान से शुरू होकर रामनगर ड्योढ़ी, रामनगर दुर्गा मंदिर, काली बाग होते हुए गुदरी स्थान पहुंची। इसके बाद यात्रा चम्पानगर स्थित गंगा सागर तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। जल भरने के उपरांत शोभायात्रा चम्पानगर ड्योढ़ी, बाजार मार्ग और चम्पानगर थाना होते हुए पुनः चंडी टोला प्राणपट्टी गांव स्थित मां विषहरी स्थान परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.