गया, जनवरी 28 -- आमस की करमडीह पंचायत के बनकट गांव में आयोजित ज्ञान महायज्ञ का समापन बुधवार को कलश विसर्जन के साथ हो गया। कलश विसर्जन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारे के साथ पहाड़पुर डैम में विसर्जन किया गया। आचार्य दीपक मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व हरि कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने मां देवी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामविलास यादव व लखन शर्मा ने बताया कि 19 को कलश यात्रा के साथ गांव में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई थी। अजय शर्मा, बंगाली यादव, चरितर यादव, ऊपेंद्र उपेंद्र, डीएन यादव, सुनील यादव, विकास शाह आदि की आयोजन में अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.