भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर स्थित रणचंडी दुर्गा भवानी मंदिर में शनिवार को ढोल-नगाड़ों के साथ कलश विसर्जन कर चैत्र नवरात्र का समापन किया गया। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना, कीर्तन-भजन, महाशृंगार, हवन-पूजन, दीपदान एवं कुंवारी पूजन जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साथ ही धर्म ध्वज के रूप में महावीर ध्वज भी स्थापित किया गया। सभी अनुष्ठान का नेतृत्व परम श्रद्धेय महंत श्री शिव नारायण गिरी महाराज ने किया। आयोजन की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन के बाल्मीकि कुमार सिंह एवं दीपक रुद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.