बेगुसराय, फरवरी 6 -- गढ़पुरा। मिथिलांचल की पावन शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर शुक्रवार को कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गढ़पुरा बाजार होते गढ़़पुरा हाई स्कूल मैदान से मुड़कर पंचों सिंह पोखर पहुंचकर वहां कलश विर्सजन किया गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। इसके पूर्व गुरुवार की देर रात साध्वी वैदेही शरण ने श्रीमद् भागवत कथा का अंतिम प्रसंग सुनाकर कथा को विराम दिया। इस दौरान झांकी की मनोरम प्रस्तुति से पूरा प्रशाल भक्ति में डूबा नजर आया। भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। मौके पर लक्ष्मी नारायण मिश्र, दिलीप ठाकुर, जयकिशोर यादव, शिवनारायण झा, संजय झा, मिथिलेश झा, राजीव ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.