कलश विसर्जन के दौरान नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
एटा, मई 19 -- काली नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर बुलाए। कुछ देर बाद ही युवक का शव मिल गया। कलश विसर्जन के दौरान डीजे लेकर गया था। अन्य लोगों के साथ वह भी नदी में नहाने चला गया। थाना जसरथपुर के गांव चमन नगरिया निवासी अरुण कुमार (20) पुत्र उजागर सिंह डीजे चलाता था। मंगलवार को गांव पिंजरी में कलश विसर्जन होना था। इसमें वह डीजे लेकर गया था। बताया जा रहा है कि कलश विसर्जन के दौरान कुछ लोग नहाने लगे। अरुण भी नहाने चला गया। दोपहर करीब बारह बजे युवक नहाते हुए काफी आगे तक पहुंच गया और नहर में जाकर डूब गया। नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। एकत्रित लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया। युवक का बचा नहीं पाए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.