फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नहर में कलश विसर्जन कर घर वापस लौट रही महिला को हाईवे पर बोलेरो ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बोलेरो लेकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थाना रामगढ़ के रविदास नगर निवासी 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी शिवराज ने नवरात्र में अपने घर पर कलश स्थापना की थी। शनिवार शाम को वह अपने पुत्र आकुल के साथ शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर के निकट स्थित नहर में कलश विसर्जन करने के लिए गई थी। कलश विसर्जन करने के बाद मां और पुत्र दोनों पैदल घर वापस आने के लिए हाईवे पर चल रहे थे। उसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने विमला देवी को रौंद दिया, जबकि आकुल बाल-बाल बच गया। एक निजी अस्पता...