कलश वंदन यात्रा में दिया गया सामाजिक समरसता का दिया संदेश
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा के क्रम में सोमवार को विधानसभा सिराथू के कशिया मंडल में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत मौजूद लोगों ने एक-एक कर कलश को अपने सिर पर रखकर संत शिरोमणि को नमन किया। इसके बाद सभी लोग संत रविदास जयंती के पूजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां संत रविदास के चित्र एवं चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.