गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को कलश वंदन यात्रा का बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय स्वागत किया गया। यात्रा उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से गोरखपुर पहुंची। कलश वंदन यात्रा का स्वागत महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने किया। कहा कि उनके आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। स्वागत कार्यक्रम में ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनुराग मझवार, संयोजक मनोज अग्रहरी, अनूसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा, अनिल कन्नौजिया, राजेश पासवान आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रामनगरी पहुंचा संत रविदास जन्मस्थली का पूजित कलश यह भी ...