कलश वंदन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर, अगस्त 11 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पूरेव पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा का सोमवार को श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ स्वागत किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत यात्रा निकाली जा रही है। पूरेव स्थित बड़कू हनुमान मंदिर तक महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। मंदिर पहुंचने पर महंत रामदास महाराज ने विधि-विधान से कलश का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद यात्रा प्रधानपुर, नेवादा, हरिपुर और मझगवां खुर्द पहुंची, जहां ग्रामीणों ने कलश पूजन कर यात्रा का स्वागत किया। अभियान के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि गुरु रविदास के विचार सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं। यात्रा के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.