गिरडीह, अप्रैल 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चक्रदाहा मुख्य सड़क के किनारे सदगुरू पब्लिक शिक्षण संस्थान द्वारा रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षण संस्थान द्वारा कलश यात्रियों को शीतल पेय एवं शरबत भेंट की गई। स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार लाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में कलश यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया था और सैकड़ों धर्मानुरागियों एवं कलश यात्रियों के बीच में शरबत एवं शीतल पेय पिलाई गई। कहा कि कलश यात्रा में शामिल लोग लंबी दूरी तय कर जल उठाने के लिए गए हुए थे। गर्मी से राहत के लिए शिक्षण संस्थान द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ यह व्यवस्था की गई थी। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा शिक्षक टुपलाल कुमार, मोहन कुमार मोदी के अलावा स्कूली छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हाथ बंटाया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.