लातेहार, मार्च 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय हाई स्कूल खेल स्टेडियम में रविवार को सकल हिंदू समाज के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, आरएसएस के सामाजिक सद्भाव प्रमुख राकेश लाल तथा हिंदूवादी नेता भैरव सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम तथा वीर बजरंगबली के जयघोष् के साथ निकली ,इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। श्रद्धालु स्थानीय देवता स्थल तक पहुंचे और वहां से जल लेकर खेल स्टेडियम परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल लौटे। यहां आचार्य के सानिध्य में विधि-विधान के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.