कलश यात्रा से शुरू हुआ बेलवाडांडी शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के बेलवाडांडी स्थित पुराने बरगद के पेड़ के पास नव निर्मित शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ। समारोह के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मूर्ति को नगर भ्रमण के साथ ही मिलाप कराया गया। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अन्नाधिवास 21 जून, प्राण प्रतिष्ठा हवन व वेदी पूजन 22 जून व भंडारा व जागरण 23 जून को होगा।आयोजक मंडल के पदाधिकारी सभासद जगदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शिव मंदिर बनने से मोहल्ले के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा होगी। वे परिवार के साथ दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- सरईडीह शिवमंदिर सजधज कर तैयार, कलश यात्रा आज मंदिर में नियमित पूजा अर्चना और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। प्राण प्रतिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.