किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के वार्ड 30 स्थित डुमरिया काली मंदिर के पास महाप्रभु सतनाम संघ के द्वारा चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा से की जाएगी। कलश यात्रा डुमरिया काली मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।जहां से महिलाएं कलश लेकर देवघाट खगड़ा पहुंचेगी। पूजन के बाद महिलाएं नदी से कलश में जल भरकर वापस कीर्तन स्थल के लिए रवाना होगी। कमिटी के सचिव राजा सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर महाप्रभु सतनाम संघ हरिनाम संकीर्तन के सफल आयोजन हेतु महाप्रभु सतनाम संघ के द्वारा एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी। परिसर में बांस बल्ली से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। सचिव राजा सिंह ने कहा कि कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। संध्या से 5 अप्रैल तक हरिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.