कलश यात्रा से गूंज उठा सुंदर धर्मपुर चिकनी, नवकुंज महायज्ञ की शुरुआत
पूर्णिया, जून 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र के सुंदर धर्मपुर चिकनी गांव में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय नवकुंज महायज्ञ एवं हरे राम महाकीर्तन का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। सुबह ब्रह्म बाबा स्थान परिसर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं कुमारी कन्याओं सहित ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु लखिन जान नदी पहुंचे, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलशों में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया गया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.