लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति व भुइयां देवी मंदिर सेवा समिति की ओर से आदर्श नगर मल्हपुर स्थित भुइयां देवी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीरामकथा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा संग हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक सत्य प्रकाश दीक्षित व सौरभ शुक्ला ज्वाला समेत अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया। नौ दिवसीय कथा में रोजाना नैमिष धाम के पं. शुभम मिश्रा श्रीरामकथा का वाचन कर रहे हैं। समापन पर छह अप्रैल को हवन पूजन संग भंडारा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.