कलश यात्रा संग श्रीमद् भागवत कथा आरंभ
मुरादाबाद, मई 14 -- श्री हरि संकीर्तन मंदिर चूं चूं वाला समिति के तत्वावधान में आज गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। कलश यात्रा मंडी चौक चौराहा सहित क्षेत्र में भक्ति की बयार प्रवाहित कर मंदिर पहुंची, जहां कलश स्थापना की गई। कथा व्यास आचार्य अश्विनी मिश्र ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कथा का महत्व भी बताया। मुख्य यजमान रचित अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल रहे। व्यवस्था में रचित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राम मेहरोत्रा, अमन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.