कलश यात्रा संग श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। हरे कृष्णा, हरे रामा... के मधुर भजन और राधे-राधे के जयकारों के बीच सोमवार से सात दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आशियाना, सेक्टर-के स्थित जगदम्बेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पूर्व सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पीले रंग की साड़ी में सिर पर पीले रंग का कलश धारण किए महिलाएं श्रद्धा के साथ जयकारे लगाते हुए शामिल हुईं। शाम को 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यागिरी जी ने कथा के प्रथम दिन भगवान के विभिन्न अवतारों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो भगवान की शरण में हैं उन्हें कलयुग से घबराने की आवश्यकता नहीं होती। इस अवसर पर आस्था कृष्णा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, आयोजक रविन्द्र यादव, शिवकुमारी यादव, साध्वी ऋतंभरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.