बदायूं, फरवरी 12 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव भिलौलिया में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें महिलाओं ने पीताम्बर धारण कर सिर पर पीले कलश रखकर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में सहभागिता की। कथा व्यास के रूप में मैनपुरी से पधारी साध्वी शिवांगी माधव ने प्रथम दिवस भागवत महापुराण का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, वीरेश सिंह यादव, भुवनेश यादव, गोपाल सिसौदिया, मुन्ना बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.