बलिया, मार्च 16 -- भीमपुरा। क्षेत्र के खरऊपुर उसकर गांव में रविवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीले वस्त्रों में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गायत्री मंत्र के जयकारों व मंगल गीतों के साथ भ्रमण किया। देव संस्कृति के निर्माता, यज्ञ पिता गायत्री माता, मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान जैसे गगनभेदी नारों एवं जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से सुबह नौ बजे से निकली और उसकर , सांवापार व बनकटवा होते हुए बरौली पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने सरयू नदी से कलश में जल भरा और वहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां आरती व प्रसाद वितरण हुआ। बलिया के गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के संरक्षक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि गायत्री परिवार क...