फतेहपुर, अप्रैल 1 -- विजयीपुर। क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर सिठियानी में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची इस दौरान जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही स्वागत किया गया। वहीं पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। इस मौके पर मोतीलाल जायसवाल, अमृत लाल जायसवाल, अशोक कुमारी, गीता जायसवाल, रुबी जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, आनंद जायसवाल, विक्की, मुकेश कुमार, अंशिका जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, प्रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.