कलश यात्रा संग शिव शक्ति महायज्ञ शुरू
सोनभद्र, मई 31 -- शक्तिनगर हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर परिक्षेत्र में रविवार को कलश यात्रा के साथ 10 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुभारम्भ हुआ। गाजे बाजे के साथ क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कृपा झरिया से जल लेकर कॉलोनी परिक्षेत्र का भ्रमण करते हुए शक्तेश्वर महादेव मंदिर में कलश स्थापित किया। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हों गया। आगामी 9 जून को भव्य भंडारे के साथ शिव शक्ति महायज्ञ का समापन किया जाएगा। समिति के लोगों ने बताया कि इस दौरान राम कथा का भी आयोजन किया गया है जो प्रतिदिन चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.