सोनभद्र, मार्च 13 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर कें कोटा बस्ती परसवार चौबे मे शुक्रवार को कलश यात्रा कें साथ नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ व राम कथा का शुभारम्भ हुआ। वृंदावन धाम से आए यज्ञाचार्ज देवेश कृष्ण व यजमान रामनरेश चौबे द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन मंत्रोचारण के बाद कलश लेकर सैकड़ों महिलाओ ने परसवारचौबे कोटा से बोटपॉइंट तक पैदल यात्रा की। डीजे व बैंड बाजे कें धुन पर भक्त थिरकते भक्त याात्रा में शामिल हुए । ध्वज व पीला वस्त्र पहनकर कतारबद्ध श्रद्धालु कोटा बोट पॉइंट पहुंचकर कलश मे जल लेकर पुनः परसवार चौबे कोटा बस्ती यज्ञशाला मे स्थापित किया। समिति कें आशिष चौबे ने बताया कि रूद्र महायज्ञ आगामी 21 मार्च तक चलेगा। राम कथा कें विभिन्न चरित का व्याख्यान प्रतिदिन देवेश कृष्ण कथावाचक द्वारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.