झांसी, जनवरी 2 -- बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक विवाहघार में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कथा स्थल से पंचकुइयन माता मंदिर तक पहुंची। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। वह मंगल गीत गा रही थीं। पहले कथा वाचक खिलन कृष्ण शास्त्री ने शिव महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण कलयुग में मनुष्य के मन को शुद्ध करता है तथा बड़े-बड़े पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का साधन है। मुख्य अतिथि डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.