भदोही, मार्च 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के प्रमुख धार्मिक चौरा माता मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के बीच कलश यात्रा निकाली गई। पंडित त्रिभुवन नाथ पांडेय ने श्रीमद् भागवत की दिव्य कथा का रसपान भक्तों को कराया। भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति मार्ग का गहन चित्रण करते हुए सब को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। पूजन-अर्चना एवं अनुष्ठान कार्य का निर्वहन आचार्य शरद पांडेय, रवि पांडेय, नीरज शुक्ला तथा पंडित धनंजय पांडेय ने कराया। इस मौके पर परमात्मा सिंह, कलेक्टर सिंह, लालजी सिंह आदि रहे। कथा श्रवण को लोग बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...