सोनभद्र, मार्च 6 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद ग्राम पंचायत चंदुआर में मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी मंदिर पर शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ ग्यारह दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। यज्ञाचार्य भर्गदेव नारायण द्विवेदी की देख रेख मे विधि विधान से पूजन अर्चन कें बाद मंत्रोचारण कर महायज्ञ प्रारम्भ हुआ।यजमान की भूमिका में श्याम सरोज दुबे सह पत्नी संग पूजन पाठ में शामिल हुए।यज्ञशाला की प्रक्रिमा कर कलश यात्रा मे सैकड़ों लोग शामिल रहे। डीजे व बैंड बाजा की धुन के साथ कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए रिहंद जलाशय पहुंचकर कलश मे जल भरकर पुनः यज्ञवेदी पर स्थापित किया। समिति कें विनोद दुबे व गोविन्द मिश्रा नें बताया की आगामी 16 मार्च को भंडारे कें साथ गायत्री महायज्ञ का समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.