कलश यात्रा संग इच्छापूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना
लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। चौपटिया स्थित फाटक जियालाल के पास नवनिर्मित इच्छापूर्ति श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को इच्छापूर्ति श्री पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर वापस मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सहभागिता निभाई। बाद में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ इच्छापूर्ति श्री पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इच्छापूर्ति श्री पंचमुखी हनुमान जी के साथ मां भगवती मां दुर्गा, शिवलिंग के साथ शिव परिवार की स्थापना भी विधि-विधान से की गई। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद मनीष रस्तोगी ने कहा कि श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इच्छापूर्ति श्री पंचमुखी हनुमान जी की आराधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.