रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर यात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने विशेष रूप से शिरकत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कलश यात्रा में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस ...