सहरसा, मार्च 30 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पुल के पास एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि टेकनमा में आयोजित भगैत सम्मेलन की कलश यात्रा के दौरान युवक के पास हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेकनमा वार्ड 11 निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.