कलश यात्रा में गूंजता रहा श्रीराम का जयकारा
प्रयागराज, जून 18 -- मां ललिता देवी मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पहले सुबह भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाली गई। समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा व मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्र की अगुवाई में जय श्रीराम के जयकारों के बीच महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर निकलीं तो ढोल-नगाड़ों व शंखनाद से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंदिर से निकलकर ककरहा घाट, बरगद घाट, संगम चौराहा व हर्षवर्धन नगर होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। मां ललिता देवी का बहुरंगी फूलों से शृंगार किया गया। मां के अप्रतिम स्वरूप का दर्शन करने को दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक प्रयाग नंदन मृदुल ने पहले दिन राम नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.