कन्नौज, दिसम्बर 5 -- मिरगावां,कन्नौज। मिरगावां स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में शुक्रवार को साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा आरंभ से पहले निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सपत्नीक परीक्षित धनीराम राठौर ने श्री ठाकुर जी महाराज और श्रीमद्भागवत महापुराण को सिर पर धारण कर शोभायात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा गांव की गलियों से होती हुई दुर्गा माता मंदिर, ग्रामेश्वर महादेव, शीतला माता और पथवारी देवी मंदिर पहुंची। व्यास प्रेमसागर पांडेय ने प्रत्येक देवस्थान पर विधि-विधान से पूजन कराया और ग्रामीणों को कथा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। शंख, घंटा और जयकारों की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्री सीताराम, लक्ष्मण, हनुमान जी, ग्रामेश्वर महादेव के जयघोष से यात्रा का माहौल और मनमोहक बन गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.