महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली क्षेत्र के अगया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के लिए काली माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रों की गूंज व जय श्रीराम की जयघोष के बीच आचार्य शिवशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा अगया पुल पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया। वापस कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित कराए गए। इस दौरान यजमान रमाकांत मौर्या, आयोजक शत्रुजीत मौर्या, कथावाचक अजय शंकर तिवारी, भार्गव जी, आचार्य शिवशंकर द्विवेदी, प्रतीप मिश्रा, अविनाश द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, बलराम, श्रीराम, रामजतन, राजगोपाल, जयगोपाल, शिवगोपाल, चंदन मद्धेशिया, पंकज दुबे, आदित्य पांडेय, कृष्णा यादव, विपिन रौनियार, गौतम कुमार गुप्त सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.