दुमका, जनवरी 24 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत भैरोपुर गांव में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने पास के भीखमपुर तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर कीर्तन मंडली स्थल तक श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा की। कलश स्थापना के साथ शांति समिति भैरोपुर की ओर से 24 प्रहर श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि भैरोपुर में यह हरिनाम संकीर्तन परंपरागत रूप से पिछले 32 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रथम पाला गान, रविवार को द्वितीय पाला गान, सोमवार को तृतीय पाला गान आयोजित होगा। वहीं मंगलवार को कलश विसर्जन, मूर्ति विसर्जन, कुंजगान, ग्राम भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णाश्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.