गाजीपुर, जनवरी 24 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम तरका अमरूपुर में शनिवार को नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, कन्याओं और पुरुषों ने भाग लिया। सुबह से ही यज्ञशाला परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों, हाथी-घोड़े और धार्मिक जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञशाला से प्रारंभ होकर पांडेयपुरा होते हुए लोचाईन सुखडेहरा, भांवरकोल, मनियां, सजना एवं सलारपुर मार्ग से गुजरती हुई मां गंगा के लोहारपुर स्थित जोगीबीर गंगा घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से गंगा जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः यज्ञ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.