कलश यात्रा निकाल हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
गाजीपुर, मई 17 -- पतार। कामूपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर कामूपुर से प्रारंभ होकर गांव और बाजार का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 101 कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण किए माथे पर कलश और हाथों में ध्वज लेकर भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के दौरान आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तजन धार्मिक गीतों और भजनों के साथ पूरे उत्साह से शामिल हुए। यात्रा कामूपुर गांव, मुबारकपुर तथा कामूपुर बाजार से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में संरक्षक पंडित बृजभूषण कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.