गाजीपुर, जनवरी 24 -- मतसा। जीवपुर में आयोजित सीताराम महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ हुई। बैंड बाजे के साथ यज्ञकर्ता डॉक्टर धनंजय पांडे के नेतृत्व में यह यात्रा जीवपुर यज्ञशाला से निकलकर रघुनाथपुर मतसा जीवपुर गंगा घाट पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रघुनाथपुर गंगा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर कलश यात्रा पुनः यज्ञशाला पहुंची। जहां वैदिक मंच उच्चारण के बीच विधिवत अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जय घोष से भक्ति मय हो उठा। डॉ धनंजय पांडे ने बताया कि सीताराम महायज्ञ से आशुतोष भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सांसारिक कष्टों का निवारण करते हैं। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.